लंबी बीमारी के बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह के असामयिक निधन पर शोक





करंडा। क्षेत्र के मैनपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह मुन्ना का असामयिक निधन हो गया। वो 58 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार चोचकपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र अंकुर ने मुखाग्नि दी। वो पत्नी सहित दो बेटे छोड़ गए हैं। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि स्व. ओमप्रकाश कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी में एक रिक्तता आ गई है। इस मौके पर लोस संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, पवंजय पांडेय, अमरेश गुप्ता, दिनेश सिंह, नीतीश दूबे आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वेद इंटरनेशनल स्कूल में हुए मिनी यूथ ओलंपिक में कई मंडल के 200 खिलाड़ियों को पछाड़कर वाराणसी मंडल बना विजेता, जीते 4 स्वर्ण
एकमुश्त समाधान योजना में 10 दिन शेष, पहली और अंतिम बार बिजली चोरी के मामलों में मिल रही राहत >>