भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने उनके द्वार पहुंचे डा. मुकेश





सैदपुर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत बुधवार को वरिष्ठ नेता डा. मुकेश सिंह द्वारा सैदपुर मंडल के मुड़ियार सेक्टर व रावल सेक्टर के गांवों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी रीढ़ होते हैं। ऐसे में इनकी बदौलत की देश व प्रदेश की सरकार बनती है। इनका सम्मान हमारा सम्मान है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू, अर्जुन गिरी, प्रदीप सिंह, नरेंद्र पाठक आदि मौजूद थे। औड़िहार। क्षेत्र के औड़िहार बाजार में बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। जिसमें सैदपुर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों को जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू तथा वरिष्ठ नेता नागेंद्र पाठक द्वारा अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सतीश पाठक ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान आगामी 17 नवम्बर को गाजीपुर में आयोजित बाइक रैली में जाने की अपील की। इसी क्रम में चकिया, नेवादा, सिधरा, शेखपुर, गैबीपुर, ताजपुर आदि गांवों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी राकेश सिंह, संयोजक संजीव मौर्या, अश्विनी पाण्डेय, गिरीश दादा, मनीष तिवारी, विवेक पाण्डेय, अतुल बरनवाल, धर्मराज कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, सागर बिंद, नितिश बरनवाल, मोनू, अरविंद आदि को सम्मानित किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 17 से होगा गाजीपुर टीम का चयन
पुनः धर्मांतरण की शिकायत पर खानपुर एसओ ने आधा दर्जन गांवों में मारा छापा, कई अन्य गांवों से भी आई शिकायत >>