पत्नी की आंखों के सामने तड़पते हुए पति ने तोड़ दिया दम, चीख भी नहीं सकी पत्नी





सैदपुर। थानाक्षेत्र के परसनी गांव में मंगलवार की देररात पंखा लगाते समय करंट लगने से दिव्यांग गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परसनी निवासी दिनेश कुशवाहा 45 अधिया पर दूसरों के खेतों में खेती कर परिवार का गुजर बसर करता था। वो दिव्यांग था और उसकी पत्नी उषा भी बोल नहीं सकती है। मंगलवार की देररात उमस भरी गर्मी के चलते दिनेश पंखा लगा रहा था तभी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिरकर तड़पने लगा। इस बीच वहां पहुंची पत्नी उषा ने उसे देखा लेकिन बोल न पाने के चलते वो शोर नहीं मचा सकी। जब तक वो लोगों को बताती, दिनेश अचेत हो चुका था। जिसके बाद लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 2 पुत्री व 2 पुत्रों के पिता दिनेश की पत्नी उषा व उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक 5 भाईयों में बीच का था लेकिन सभी अलग रहते हैं। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगले दिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सम्पूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मंडलायुक्त, गोशालों का भी किया निरीक्षण
स्काउट गाइड प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रमाणपत्र, अनुशासन का पढ़ाया पाठ >>