भारत जागृति फाउंडेशन रोपेगा एक हजार पौधे, हो गई तैयारी
सैदपुर। नगर के संजय वन पार्क में बीते 86 दिनों तक सफाई अभियान चलाने के बाद अब भारत जागृति फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा जल्द ही पूरे क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए एक हजार पौधे की व्यवस्था की जा चुकी है। कहा कि अगर हम तेजी से पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित नहीं करेंगे तो एक दिन हमें अपने रोजाना के जीवन यापन के लिए खाने की तरह प्राणदायी ऑक्सीजन को भी खरीदना होगा।