भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान, मोदी व शाह का है कुशल नेतृत्व - जिलाध्यक्ष





गाजीपुर। भाजपा केंद्रीय कमान के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को धार देने के लिए मंगलवार को भाजपा के छावनी लाइन कार्यालय पर सदर के पूर्वी मंडल की तथा सुहवल में मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि लोगों के हृदय तथा भावनाओं मे गहराई से विद्यमान होने के लिए विश्वास और सहयोग का सबसे बडा महत्व है। कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा लगातार लोगों के सुख दुख में शामिल होकर देश के मान सम्मान को एक नयी ऊँचाई की ओर ले जाने में कारगर साबित हुई है और इसमें कार्यकर्ताओं की सबसे अहम भूमिका है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का योगदान है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कासिमाबाद प्रथम, बाराचंवर प्रथम व द्वितीय मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता के उम्मीद तथा विश्वास पर नैतिकता के साथ खरे उतरने का परिणाम है कि भाजपा आज पूरे देश में मजबूती के साथ स्थापित हो चुकी है। लोकतंत्र के इतिहास मे इतने प्रचंड बहुमत की सरकार के लगातार दूसरी बार बनने से यह निश्चित हो चुका है कि देश में अब राजनीति का पैमाना बदल चुका है। जनता पूरी तरह से भ्रष्टाचार तथा अपराध को राष्ट्रीयता के आगे नकार चुकी है। मरदह उत्तरी, मरदह दक्षिणी, बिरनो तथा कासिमाबाद द्वितीय मंडल में जिला सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण सिंह ने सम्बोधित किया। इस मौके पर रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा, अभय मौर्य, चतुर्भुज चौबे, शैलेन्द्र सिंह, पियूष ओझा, संतोष गुप्ता, प्रमोद राय, राकेश यादव, शैलेश पांडेय, श्रीकांत राय आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ‘जब तक बालिकाएं होंगी असुरक्षित, नहीं हो पाएगा देश का समुचित विकास’, अभियान चलाकर बताया हेल्पलाइन ऐप की खासियत
सार्वजनिक रास्ते को लेकर दबंगों ने सास-बहू को पीटा >>