सार्वजनिक रास्ते को लेकर दबंगों ने सास-बहू को पीटा





मरदह। थानाक्षेत्र के जागोपुर गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर चल रहे दो पक्षों के विवाद में दबंगों ने सास बहू को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। गांव निवासी कलाम का वहीं के वकील से सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया था। इस घटना से खार खाया वकील मौका खोजने लगा। रविवार की शाम को कलाम की पत्नी जुलेखा व बहू रजिया अपने दरवाजे की दीवार बनवा रही थीं। इस बीच वकील वहां पहुंचा और काम बंद करने को कहा। विरोध करने पर वो अपने साथियों संग गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व लात घूंसों से उन्हें मारने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने बीच बचाव से वो वहां से गया। अगले दिन पीड़ितों ने थाने में गांव के मुख्तार, बबलू, रियाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दोनों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान, मोदी व शाह का है कुशल नेतृत्व - जिलाध्यक्ष
सरकारी हैंडपंप से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे >>