लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर तार पर टूटकर गिरी डालियां, आपूर्ति बाधित





सैदपुर। शुक्रवार की देररात से नगर में हो रही पहली बारिश में कई स्थानों पर पेड़ या डालियां टूट जाने के चलते पूरे क्षेत्र में जगह जगह आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि देरशाम तक विभाग द्वारा करीब 70 प्रतिशत स्थानों पर मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी। बाकी जगहों पर मरम्मत जारी थी। इसी क्रम में 33 केवी के नंदगंज फीडर पर पेड़ टूट जाने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। वहीं देवकली व भीमापार फीडर में भी तार पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित रही। 11 केवी के कटघरा में, सैदपुर के दादा साहब रोड पर भी तार टूटने के चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। हालांकि शाम 5 बजे तक उनकी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। सैदपुर के मुख्य बाजार स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने भी जर्जर तार टूट गया था। जिसकी मरम्मत शाम 6 बजे तक नहीं हुई थी। इस बाबत अधिशासी अभियंता आशीष चौहान ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत स्थानों पर मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं बारिश के चलते नगर के कई विद्युत पोल में करंट भी उतर रहा था। जिसके चलते लोगों में हडकंप की स्थिति रही। नगर के मां काली मंदिर के पास, मुख्य बाजार स्थित पोल, पश्चिम बाजार स्थित पोल आदि स्थानों के पोल में करंट उतर रहा था। इस बाबत जेई मोहनलाल ने बताया कि हर जगह पर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास जारी है। बताया कि मानदेय को लेकर उनके कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसलिए देरी हो रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ट्रैक पर मिली लाश के मामले में मृतक के भाई ने दी हत्या की तहरीर
आया मानसून झूम के, 45 डिग्री से सीधे 26 डिग्री पहुंचा तापमान, लोगों के साथ किसान भी हुए खुश >>