नंदगंज : योगाभ्यास से होता है शरीर व दिमाग का विकास, आसनों के दौरान दी सावधानी बरतने की सलाह





नंदगंज। स्थानीय बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के ’राजीव सभागार’ में 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। योगाचार्य माधव कृष्ण ने योग के आसनों की जानकारी देने के साथ ही बताया कि योग के माध्यम से हम कैसे स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। शुक्रवार को सुबह 5 बजे से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए थे। इसके बाद लोगों और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज ने योग के लाभ व आसन करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। कहा कि योग करके हम अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। योग पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की अलग पहचान स्थापित कर रहा है। इस मौके पर देवकली की खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन यादव, मुख्य सेविका पुष्पा मिश्रा, दीनानाथ सिंह यादव, सन्तरा देवी, मिथिलेश, मुकेश श्रीवास्तव, गौरव प्रताप सिंह, गुलाब यादव, मधु सिंह, योगाचार्य अनिल बरनवाल, अशोक कुमार सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा ने सभी 7 विधानसभाओं में आयोजित कराया योग शिविर, हर शिविर में पहुंचे भाजपा के दिग्गज
मरदह : करो योग, रहो निरोग के नारे के साथ सैकड़ों ने चखा योग का अमृत >>