डा. महेंद्र नाथ पांडेय को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने से खुश कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, उनके नेतृत्व 2014 से बड़ी जीत बताया





सैदपुर। गाजीपुर लोकसभा को भले ही मोदी कैबिनेट में जगह न मिली हो लेकिन सैदपुर क्षेत्र इस मामले में एक बार फिर से अमीर साबित हुआ है। पिछली बार की तरह सैदपुर के क्षेत्र के दो तो नहीं लेकिन एक नेता डा. महेंद्र नाथ पांडेय को मोदी कैबिनेट में जरूर जगह मिली है। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी डा. महेंद्र नाथ पांडेय वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही एक बार फिर से चंदौली लोकसभा से निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत के बाद उनके कद्दावर ब्राह्मण चेहरे को देखते हुए उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री मनाया गया। जिसके बाद क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को जगह जगह मिठाइयां बांटी गई। वर्ल्डग्रीन अस्पताल के निदेशक डॉ मुकेश सिंह व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बृजेन्द्र राय ने कार्यकर्ताओं संग खुशियां मनाई। डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से भाजपा को पूर्वांचल में मजबूती मिलेगी। साथ ही वे विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देंगे। इसके साथ ही दुःख जताते हुए कहा कि मनोज सिन्हा को एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की उम्मीद हम सभी को थी लेकिन उन्हें मोदी कैबिनेट में न देख हमें बेहद दुख भी है। वहीं बृजेन्द्र राय ने कहा कि डॉ. पांडेय ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष सपा बसपा के मजबूत गठबंधन के तिलिस्म को तोड़ते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा को बेहद ज्यादा सीटें दिलाईं। 2014 की 73 सीटों की अपेक्षा इस बार मिली कम सीटें एक प्रकार से 2014 की सीटों से ज्यादा ही है। क्योंकि उस समय दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन नहीं था। अगर इस बार गठबंधन नहीं होता तो भाजपा प्रदेश में निश्चित ही 80 की 80 सीटें जीतकर अपना परचम लहरा देती। इस कठिन परिस्थितियों में भी इतनी सीटें जीतना डा. पांडेय की नेतृत्व क्षमता को साबित करता है। इस मौके पर आलोक सिंह, सुजीत सिंह, दुर्गेश सिंह, राजेश सिंह, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाह! अमेरिका में बसकर भी भारत के लोगों की फिक्र में रहते हैं वरूण विक्रम, आत्मनिर्भरता के लिए हर वर्ष चलाएंगे क्षेत्र में रोजगारपरक कार्यक्रम
छत का टीन शेड हटाकर दो दुकानों से नकदी समेत हजारों का सामान चोरी >>