राज्य की कानून व्यवस्था सरकार की जिम्मेदारी, ममता सरकार ने कराया था अमित शाह के काफिले पर हमला - जगदंबिका पाल





गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदम्बिका पाल ने ग़ाज़ीपुर के होटल श्याम में पत्रकार वार्ता किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर में हुई हिंसक घटना पर कहा कि ममता बनर्जी एक असफल मुख्यमंत्री हैं और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बाहर से गुंडे ले आने का आरोप लगाया था। ऐसे में मैं पूछना चाहता हूं कि कानून व्यवस्था तो राज्य सरकार के हाथ में है तो उन कथित रूप से बाहर से जाने वालों पर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वो हमला खुद ममता बनर्जी ने अपने कैडर और गुंडों द्वारा कराया था और झूठा आरोप भाजपा पर लगा रही हैं। कहा कि बंगाल में जो कुछ हुआ वो सरकार की जिम्मेदारी है और ये पूरी हिंसा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित थी। कहा कि ममता ने भारतीय लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारने की मंशा जाहिर की थी, उनकी ये भाषा स्पष्ट करती है कि ममता पूरी तरह से मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। अन्यथा कोई मुख्यमंत्री एक प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता। कहा कि ये लोकसभा चुनाव कास्ट बनाम राष्ट्र का है। विपक्ष जाति की बात करता है और हम देश की सीमाओं की सुरक्षा, देश की हिफाजत, पुलवामा का बदला, देश से आतंकवाद व नक्सलवाद को खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि 7वें चरण का चुनाव हुआ नहीं है, परिणाम आया नहीं लेकिन इसके पूर्व ही नबी साहब का बयान आना ही कांग्रेस की हताशा जाहिर करता है। कहा कि पहले कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी होती थी फिर उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी बनकर रही और अब इस लोकसभा चुनाव में वोटकटवा पार्टी की भूमिका निभा रही है। दावा किया भाजपा पूरे देश में उडीसा, प.ं बंगाल, कर्नाटक तथा दक्षिण के प्रदेशों में जीत हासिल कर इस बार 300 से अधिक सीटें जा रही है। उप्र में हम 73 से अधिक सीटें ला रहे हैं। मनोज सिन्हा के काम की चर्चा करते हुए कहा कि सिन्हा जी ने सिर्फ गाजीपुर के लिए ही नहीं पूरे देश व पूर्वांचल के लिए नयी ट्रेनें, वाशिंग पिट का निर्माण सहित सैकड़ों काम किए हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 19 मई को तय करेगा गाजीपुर कि उन्हें मधुबन की शांति चाहिए या मरघट की शांति - मनोज सिन्हा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष बने अशोक त्रिपाठी >>