देवकली : पत्नी संग बाइक से ससुराल जा रहे अधेड़ को देवकली में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर


देवकली। रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली में फोरलेन पार करने के दौरान तेज रफ्तार चार पहिया ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को फौरन सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। धरवां गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील राम अपनी पत्नी 38 वर्षीय सुनीता देवी के साथ बाइक से अपने बड़नपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इस बीच मंगलवार की शाम 5 बजे वो देवकली में बस स्टैंड स्थित कट पर फोरलेन पार कर रहे थे कि तभी गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सुनीता का पैर टूट गया, वहीं गिरने परहेलमेट के अभाव में सिर में चोट लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने उपचार के लिए दोनों को सैदपुर सीएचसी भेजा, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर टक्कर मारने के दौरान कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया।