सैदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजसेवियों ने भी रोपे पौधे, समाजसेवी ने लोगों से की कम से कम 2 पौधे रोपने की अपील





सैदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक संगठनों के साथ ही लोगों ने भी जमकर पौधरोपण किया और जनता से पौधरोपण करने की अपील की। इसी क्रम में समाजसेवी विवेक सिंह द्वारा मुड़ियार गांव में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया, जहां उन्होंने लोगों के साथ मिलकर काफी संख्या में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में बताया। कहा कि आज विकास की अंधी दौड़ में करीब-करीब हर व्यक्ति शामिल हो गया है। कहा कि सरकारें जहां सड़कों आदि को बनाने के लिए पेड़ों को काट रही हैं तो आम जनता भी सरकार से पीछे नहीं है। वो भी अपनी ऊंची बिल्डिंग को बनवाने में पेड़ों को बेहिचक काट दे रही है। कहा कि क्षणिक सुख के चक्कर में हमें पेड़ों को काटते वक्त अपना और अपनी आगामी पीढ़ियों का अंधकारमय व प्रदूषित ऑक्सीजनयुक्त भविष्य भी नहीं दिखता। लोगों को प्रकृति और मानवता के बीच के संबंधों के बारे में जागरूक करते हुए हर किसी को कम से कम 2-2 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने की अपील की। कहा कि आज की इस गर्मी को हम लोग नहीं झेल पा रहे हैं। ऐसे में पेड़ों का होना बेहद आवश्यक है। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, सोनू सिंह, तेज बहादुर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल जज ने अपने नवजात संतान के हाथों रोपा पौधा, अपर सिविल जज ने दिलाया सुरक्षा का संकल्प
सैदपुर : निजी रंजिश में दो पट्टीदारों में हुआ विवाद, हवाई फायरिंग के बाद मचा हड़कंप >>