सैदपुर : भाजपा के सैदपुर व गाजीपुर कार्यालय पर केक काटकर व सिंदूर का पौधा रोपकर मना सीएम योगी का जन्मदिन, लंबी उम्र की कामना


गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में मनाया। इस दौरान सैदपुर नगर के साथ ही भाजपा के जिला कार्यालय पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। सैदपुर में जहां केक काटा गया, वहीं गाजीपुर में सिंदूर का पौधा भी रोपा और केक काटकर जन्मदिन मनाया। सैदपुर में मंडल कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर व केक काटकर समर्थकों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। कहा कि सूबे में सुशासन कायम करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके विरोधी भी अंदर से समर्थन करते हैं। हालांकि राजनैतिक विरोध के चलते वो खुलकर उनका समर्थन नहीं कर पाते। कहा कि मुख्यमंत्री योगी का काम पूरी दुनिया देख व सराह रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक भोनू सोनकर, अखिलेश कुशवाहा, अमित सिंह, सुधीर पाटिल, पवन सिंह, मनोहर सोनकर, विनोद प्रजापति आदि रहे। वहीं गाजीपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भानुप्रताप सिंह व पारसनाथ राय के साथ मुख्यमंत्री के चित्र पर तिलक लगाया और उनके सामने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश जैसे राजनीतिक धरातल पर दृढ़ निश्चयी, लोककल्याणकारी अध्यात्मिक पुरुष योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यमंत्री पदस्थ हैं। उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की तेज गति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था के साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति समृद्ध है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में सिंदूर का पौधा भी रोपा गया। इस मौके पर महामंत्री प्रवीण सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, विष्णु प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, पंचदेव गोंड, काशी चौहान, मन्नू राजभर, मुरली कुशवाहा, सुनील कुशवाहा आदि रहे।
