जखनियां : कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ सम्मेलन, कहा - भाजपा बदलना चाह रही देश का संविधान, सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील





जखनियां। जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरूवार को संविधान बचाओ विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा की गई। सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी, सभी फ्रंटल व विभाग संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। हमें इसके संरक्षण और प्रचार के लिए एकजुट होना होगा। कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। कहा कि इस सम्मेलन के जरिए हम संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज उठा रहे हैं, जिसे जन-जन तक आंदोलन के रूप में पहुंचाना प्रत्येक कार्यकता का काम है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब के बनाए इस संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है और उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना है। मौजूदा भाजपा सरकार देश का संविधान बदलने चाहती है और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इसको रोकने के लिए अपनी जान लगा देगा। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने वर्तमान भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करके उसे बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम संविधान के महत्व और इसकी रक्षा के तरीकों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह संविधान बचाओ सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा बेहद आवश्यक है। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, विद्याधर पांडे, आशुतोष गुप्ता, आलोक यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र कुमार, प्रमिला देवी, विभूति राम, ओमप्रकाश राजभर, सतिराम सिंह, कृष्णा तिवारी, महेश राम, चंद्रशेखर राम, शैलेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश भारती, मूलचंद आदि रहे। अध्यक्षता देवनारायण सिंह व आभार जिला महासचिव बृजेश गौतम ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : भाजपा के सैदपुर व गाजीपुर कार्यालय पर केक काटकर व सिंदूर का पौधा रोपकर मना सीएम योगी का जन्मदिन, लंबी उम्र की कामना
भीमापार : विश्व हिंदू महासंघ भारत ने धूमधाम से मनाया अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी का 54वां जन्मदिन, संगठन के विस्तार को जताया आभार >>