देवकली : जीव व परमात्मा के बीच पुल का काम करता है संत, लोग श्रीराम को मानते हैं लेकिन श्री की नहीं मानते - बाल व्यास


देवकली। क्षेत्र के नसीरपुर मऊपारा में चल रहे शिव पार्वती महायज्ञ में बाल व्यास कृष्णा शरण महाराज ने प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिला है और ये देवताओं को भी दुर्लभ है। कहा कि 84 लाख योनियों मे भटकने के बाद ईश्वर ने मनुष्य के रूप में धरती पर भेजा है। ताकि वो अपने पाप काट सके लेकिन धरती पर आकर मनुष्य माया में फंस जाता है। कहा कि यही मनुष्य के दुखों का कारण है। कहा कि संत इस धरती पर किसी न किसी रूप में हमेशा मौजूद रहकर जीव को परमात्मा से जोड़ने के लिए पुल का काम करता है। कहा कि आज के समय में लोग श्रीराम को तो मानते हैं लेकिन श्री की नहीं मानते। कहा कि यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करने से समस्त दुखों का नाश हो जाता है। व्यवस्थापक नायक यादव ने लोगों का आभार जताया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज