देवकली : नंदगंज में दो दिनों पूर्व घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम



देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के कुसम्हीं कलां में शुक्रवार की देरशाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मदनहीं निवासी 45 वर्षीय अजय राम अपनी बाइक से सहेड़ी चट्टी पर जा रहा था। उसी समय कुसम्हीं कलां नाले के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए फरार हो गया। जिसके बाद से ही उसका इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। वहां इलाज के दौरा उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज