बहादीपुर विवाद : दोनों पक्षों से 25 अज्ञात समेत कुल 23 नामजद के के खिलाफ मुकदमा दर्ज





नंदगंज। थानाक्षेत्र के बहादीपुर गांव में बुधवार को दो वर्गों में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के बाद गुरूवार को गोली के छर्रे लगने से घायल होने वाले पक्ष से 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से 19 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया। बुधवार को ग्राम समाज की जमीन को लेकर उपजे विवाद के बाद विदेशी बिंद व अमेरिका यादव आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद विदेशी बिंद की तरफ से लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था। इसके बाद अमेरिका यादव की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया। जिसके छर्रे से विदेशी समेत गंगिया देवी घायल हो गए थे। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों के पथराव से दूसरे पक्ष को बाहर निकालने में कुछ पुलिसकर्मी भी आंशिक रूप से चोटिल हुए थे। इस मामले में गुरूवार को विदेशी के पक्ष से रमरतियां बिंद ने नंदगंज थाने में अमेरिका समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया। वहीं अमेरिका ने भी 19 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देश के करोड़ों श्रमिकों को 3000 रूपए मासिक की पेंशन योजना देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया मोदी ने - मनोज सिन्हा
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत 8000 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों का किया गया ऑपरेशन >>