67वीं प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के 4 तीरंदाजों ने वाराणसी मंडल को बनाया विजेता, अपने खाते से दिए 15 स्वर्ण





गाजीपुर। बीते 28 से 30 नवंबर तक सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में हुई 67वीं प्रदेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता गाजीपुर के 7 तीरंदाजों ने अपने तीर से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गाजीपुर के द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के 7 तीरंदाजों ने वाराणसी मंडल को कुल 43 मेडल जिताने में अपना योगदान देते हुए मंडल को प्रदेश स्तर पर ओवरऑल चैंपियन बनाया है। इस दौरान प्रतियोगिता के इंडियन राउंड इवेंट में एकेडमी की अंजली ने अकेले 4 स्वर्ण, अरुण पाल ने 30 व 50 मीटर में कुल 4 स्वर्ण, संजय कुमार ने 20 व 30 मीटर इवेंट में 4 स्वर्ण, कंपाउंड राउंड इवेंट में विकास कुशवाहा ने 3 स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। इसके अलावा रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले शैलेंद्र व निशांत सिंह को टीम में शामिल किया गया। ये टीम आगामी सप्ताह में गुजरात के नाडियाड में होने वाले राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हिस्सा लेगी। गाजीपुर के इन 4 तीरंदाजों ने मिलकर ही वाराणसी मंडल को अपने खाते से कुल 15 स्वर्ण पदक जीतकर दिया। कोच सतीश दुबे ने बताया कि खिलाड़ी अपने अपने वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों ही एकेडमी के तीरंदाज ने राष्ट्रीय खेल सहित जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति, कोरोना काल पर नाटक देख भावुक हुए लोग
मिशन चंद्रयान 3 को सफल बनाने वाले वैज्ञानिक दंपति पहुंचे अपने गांव, स्वागत करने आए सांसद ने पढ़े शान में कसीदे, मिशन गगनयान में भी हैं सदस्य >>