लोकसभा चुनाव लड़ेगा साउथ का ये मशहूर ‘‘विलेन’’





बेंगलुरु। साउथ के एक्टर प्रकाश राज ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए कहा है कि वो 2019 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर लड़ेंगे। बता दें, प्रकाश राज का जन्म भी बेंगलुरु में ही हुआ है। आम आदमी पार्टी ने राज के इस कदम का वेलकम करते हुए कहा कि सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। प्रकाश ने एक ट्वीट कर कहा ’’2019 संसदीय चुनाव। मेरी नई यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। मैं कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर इलेक्शन में खड़ा होउंगा।’’ इस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ’’प्रकाश राज के इस कदम का स्वागत है और सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए।’’ एक्टर प्रकाश राज ने नए साल पर ही राजनीति में आने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने जगह का ऐलान अभी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, ’’सभी को नए साल की शुभकामनाएं। एक नई शुरुआत, ज्यादा जिम्मेदारी, आने वाले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ूंगा। सीट की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी। अबकी बार जनता की सरकार।’’



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कानूनी रूप से देश का पहला भगोड़ा अपराधी बना विजय माल्या, इन बैंकों का इतना है बकाया, 6 आरोपों की जांच कर रही एजेंसियां
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले वाली कांग्रेस का फैसला देश करेगा, ओडिशा में हजारों करोड़ की परियोजनाआें का किया शिलान्यास कर बोले पीएम मोदी >>