शक्की पति ने पत्नी को आरी से काटा, खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश





बलिया। नगरा थानाक्षेत्र के जुड़नपुर गांव में मंगलवार को एक पुरूष ने अपनी पत्नी की आरी से काटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गम्भीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चे चिकित्सकों के मुताबिक वह 60 फीसदी जल चुका है। नगरा थानाक्षेत्र के जुड़नपुर गांव में मंगलवार सुबह मनीष ने अपनी पत्नी संध्या की नुकीली आरी से पेट पर वार कर हत्या कर दी। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने ससुराल जाकर उसने खुद को भी पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। 60 प्रतिशत जले मनीष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया संध्या पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। उसी की तैयारी के लिए वह कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। मनीष बीटेक का स्टूडेंट है। मनीष को बचाने में उसकी सास भी जल गई है। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पत्नी ने परिजनों को बताया था कि मनीष उसको प्रताड़ित करता था। वो शक्की किस्म का इंसान था। डेढ़ महीने पहले संध्या मनीष को छोड़कर अपने मायके चली आई थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खड़े ट्रक में घुस गई बाइक, दो सिपाहियों की मौत
आजम खान के फिर से विवादित बोल, पीएम मोदी को कह दिया ऐसा >>