महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई मोदी सरकार, योजनाओं की लगा दी भरमार - रूद्रा पांडेय





गाजीपुर। भाजपा के महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूद्रा पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। मोर्चा की काशी क्षेत्र की मंत्री अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यकाल महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप मे जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जनधन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन मे सहयोगी सिद्ध हुई है तथा सरकार के द्वारा गरीब घरों तक रसोई गैस का पहुंचाना महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति चलाई गयी अप्रतिम योजना है। जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उन्नति, उत्थान तथा भावनात्मक समृद्धि में भाजपा के अलावा किसी भी राजनैतिक दल के पास कोई सोच या संवेदना नहीं है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वो घर घर जाकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव, रंजू शर्मा, कौशल्या सिंह, रत्नासरोज, शीला सोनकर, डा. प्रियंका शर्मा, नीलम सिंह, निर्मला पाठक, रेनू गुप्ता, पूनम मौर्य, माया राजभर, साधना यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री विभा पाल ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मोदी ने भारत को बनाया नंबर वन, दुनिया कर रही वाहवाही - भरत सिंह
सुंदरीकरण के लिए युवाओं ने उठा लिया है फावड़ा, पुलिस भी कर रही तारीफ >>