पदक तालिका में प्रदेश को जनपद के तीरंदाजों ने पहुंचाया शीर्ष पर





गाजीपुर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के खेल ग्राउंड में 23 अक्टूबर से चल रहे मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद के तीरंदाजों ने प्रदेश को प्रतियोगिता की तालिका में प्रथम स्थान पर काबिज कराकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे द्रोणा आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने 9 वर्ष आयु वर्ग में रजत व कांस्य जीतकर दबदबा कायम रखा है। इस दौरान जमानियां के संजय कुमार ने इंडियन राउंड में खेलते हुए 9 वर्ष आयु वर्ग के 10 मीटर रेंज में रजत के साथ ही कांस्य पदक निशाना लगाया वहीं 10 मीटर में ही पवन ने दो कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके मौके पर मौजूद कोच मुकेश तुरी सहित लोगों ने मिठाईयां खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर राकेश मौर्य, राजन चौधरी, इमरान खान, रोहित, मनीष सिंह, मोनिका, साधना, प्रमोद आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हजारों के फर्जी टिकट संग पकड़े गए ‘गुप्ता जी’, करते थे ऐसा काम कि नाम हो गया बदनाम
मोदी ने भारत को बनाया नंबर वन, दुनिया कर रही वाहवाही - भरत सिंह >>