चाय बनाते झुलसी महिला गंभीर, रेफर
सैदपुर। नगर के वार्ड 9 में शुक्रवार की भोर में चाय बनाने के दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख सुनकर परिजनों ने आग बुझाई और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वार्ड 9 निवासिनी गरिमा श्रीवास्तव 35 शुक्रवार की भोर में चाय बना रही थी। तभी अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली।