जमानियां : जिले के 2 बालकों ने रोशन किया जिले का नाम, खेलो इंडिया में हुआ दोनों का चयन





जमानियां। जिले के 2 युवा तीरंदाजों का चयन खेलो इंडिया में हुआ है। केंद्र सरकार के खेलो इंडिया योजना के तहत दमन व दीव में उनका चयन किया गया है। बीते अप्रैल में हुई चयन प्रक्रिया में दोनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्हें चयनित किया गया था। क्षेत्र के बूढ़ाडीह निवासी विराट मौर्य व बरूईन निवासी युवराज सिंह ने अपनी प्रतिभा की बदौलत इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अपना चयन कराकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ी महज 10 से 12 वर्ष के हैं और अब तक कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सतीश दुबे ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गर्व का विषय है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मरदह : एक लेन से दूसरे लेन में जा रही डीसीएम पलटी, भारी मात्रा में कोल्डड्रिंक गिरकर हुए बर्बाद
सैदपुर : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य की वृद्धा पत्नी संग पुरानी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्षों ने दी तहरीर >>