मरदह : मनबढ़ शराबी ने पूर्व बीडीसी पर दिनदहाड़े चाकू से किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप


मरदह। थानाक्षेत्र के बोगना स्थित बाजार में मंगलवार की देर शाम पूर्व बीडीसी पर मनबढ़ ने चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। गांव निवासी बृजेश सिंह पूर्व बीडीसी रह चुके हैं। मंगलवार की देरशाम वो बाजार में थे। इस बीच जमकर शराब पीने वाले उनके ही गांव निवासी मनबढ़ मनोज चौहान ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते उनका हाथ लहूलुहान हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष तारावती देवी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हमलावर की तलाश की जा रही है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज