नोनहरा : ईंट भट्ठे पर काम कर घर लौट रहे मजदूर की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौत के बाद मचा कोहराम


नोनहरा। थानाक्षेत्र के महुआरी के पास बाइक सवार मजदूर की पेड़ में टक्कर होने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जंगीपुर के वार्ड 5 निवासी 20 वर्षीय आलोक कन्नौजिया पुत्र अनिल नोनहरा परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से महुआरी स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह वो काम पर गया था और वहां से बाइक से लौट रहा था। इस बीच बाइक की गति तेज होने से वो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जाकर टकरा गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी जेब से मिली डायरी पर लिखे नंबर पर उसे परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना के पूर्व वो मुंबई में काम करता था।
