सिर्फ झूठ बोलकर पहले 2014 में और फिर 2017 में भाजपा ने बनाई सरकार, अब हम देंगे जवाब - सुभाष पासी





सैदपुर। नगर स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार को विधायक सुभाष पासी ने सपा की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा के लोग भड़काने का काम कर रहे हैं। लेकिन हमें भड़कने की बजाय उन्हें जवाब देना होगा। कहा कि भाजपा के लोग हमारे कार्यकर्ताओं से ये कह रहे हैं कि अखिलेश यादव गठबंधन के साथ नहीं हैं। उन्हें जवाब देना होगा कि जब वो साथ नहीं हैं तो गठबंधन कैसे हुआ। कहा कि भाजपा के लोगों ने शुरू से सिर्फ और सिर्फ अफवाह व झूठ फैलाया है और उसी के दम पर उन्होंने पहले 2014 और फिर 2017 में सरकार बनाई। अब उनका झूठ दोबारा नहीं चलेगा। कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद आपत्तिजनक बात कही थी। कहा था कि अगर संविधान नहीं होता तो अखिलेश यादव भैंस चराते। क्या हम अपने नेता का ये अपमान सहेंगे? कहा कि भाजपा के लोगों को जवाब देने के लिए वोट से ज्यादा ताकतवर और कुछ नहीं हो सकता। हम 19 मई को भारी संख्या में निकलकर उन्हें वोट के माध्यम से जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को साथ साथ रहने की अपील की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, अमरदेव यादव, मुन्ना यादव, बेचन सोनकर, आशु दुबे आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : सनफ्लावर कॉन्वेंट व रेनबो मॉडर्न का शत प्रतिशत रहा परिणाम, अभिषेक ने 97.6 तो रेनबो मॉडर्न स्कूल के दिव्यांशु ने 95.4 प्रतिशत लाकर किया क्षेत्र में टॉप
भरे बाजार बीच सड़क पर हुई अनोखी शादी, एक दूसरे के हुए वर वधू को लोगों ने दिए उपहार >>