विश्व नृत्य दिवस पर नृत्य की बारीकियां बता समझाया महत्व





खानपुर। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर सोमवार को क्षेत्र के कन्हईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को नृत्य की बारीकियां सिखाने के साथ ही उन्हें नृत्य का सांस्कृतिक महत्व समझाया गया। प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत जीवन के अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग हैं। शारीरिक और मानसिक शांति के लिए नृत्य बहुत जरूरी है। इसके अलावा शरीर का सबसे बेहतरीन व्यायाम नृत्य है। कहा कि नियमित रूप से नृत्य करने से कई सारी बीमारियों से भी निजात मिलती है। गौरतलब है कि कन्हईपुर प्रावि पर रोजाना सुबह एक घंटे तक निःशुल्क नृत्य व व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां के बच्चों ने ब्लाक व जिला स्तर पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अधिकारियों से पुरस्कार पाकर नाम रोशन किया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हम जाति व धर्म नहीं बल्कि विकास के नाम पर उतरे हैं चुनावी मैदान में, घबराए विपक्षी धर्म, जाति के तीर करना चाह रहे हमला - मनोज सिन्हा
दुर्लभ! अग्निपीड़ित मासूम की मदद को आगे आने लगे मासूम, स्कूल प्रबंधक ने पूरे साल की फीस की माफ >>