सैदपुर : ‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन’, 3 बच्चों की मां अपने बच्चों व पति को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार


सैदपुर। दशकों पूर्व मशहूर गायक जगजीत सिंह द्वारा गाए गए एक गीत के बोल ‘ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन’ को सैदपुर की एक महिला ने ऐसी गंभीरता से ले लिया कि वो 3 बच्चों की मां होने के बावजूद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद अब विवश होकर उसका पति उसकी तलाश कर रहा है और उसने थाने में उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी है। हुआ ये कि गाजीपुर शहर निवासी संतोष कुमार की शादी करीब 10 साल पूर्व सैदपुर के परमन्नाचक निवासिनी एक युवती से हुई। जिसके बाद उनका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा चल रहा था और उन्हें 3 संतान भी हुई। इस बीच संतोष की पत्नी की आंख रोशन नाम के युवक के साथ लड़ गई। जिसके बाद वो पति व ससुरालियों से चोरी छिपे उससे मिलती भी थी और मोबाइल से लगातार बात भी करती थी। इसके चलते पति से वो किसी न किसी बात पर झगड़ने लगी थी। इस बीच करीब 2 सप्ताह पूर्व हमेशा की तरह पति से छोटी मोटी बात पर नोंक झोंक हुई तो अबकी बार वो सीधे मायके चली आई और जब संतोष की पत्नी से फोन पर बात नहीं हुई तो उसने उसके पिता को फोन किया। जिसके बाद उसके पिता ने अपने दामाद को बताया कि वो एक लड़के के साथ भाग गई है। जिसके बाद संतोष के जीवन में जैसे तूफान आ गया। पड़ताल करने पर पता चला कि वो रोशन नाम के युवक के साथ बात करती थी और उसी के साथ भाग गई है। ऐसे में अब पत्नी के भाग जाने के बाद तीनों बच्चों के घरेलू लालन पालन की पूरी जिम्मेदारी संतोष के कंधों पर आ गई है। अब उसे समझ में नहीं आ रहा है कि बिना माँ के वह तीन बच्चों को कैसे पालेगा। वही इस घटना के बाद संतोष के पिता श्रीचंद बिंद ने सैदपुर थाने में शहर कोतवाली के गोंडा शहरी निवासी रोशन पुत्र बिंदु के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना की जानकारी होने के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।