गहमर : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, महिला की हालत गंभीर





गहमर। थानाक्षेत्र के सेवराई के पास बाइक अनियंत्रित होने से महिला गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं साथ मौजूद अधेड़ बाल-बाल बच गए। महिला को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेवराई निवासिनी 35 वर्षीय पूर्णिमा सिंह पत्नी स्व. रितेश सिंह परिवार के सदस्य के साथ बाइक से घर जा रही थीं। लेकिन घर पहुंचने के पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वो गिर गई। घटना के बाद उसे उठाकर लोगों ने फौरन पीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चारों तरफ बिखरी बीयर की भरी बोतलों का सुरक्षाकर्मियों ने किया घेराव, जानें वजह -
गाजीपुर : राज्यसभा सांसद ने विश्व वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम में केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, फल व मिष्ठान्न का किया वितरण >>