गाजीपुर : प्रदेश अध्यक्ष द्वारा धार दिए जाने के बाद गाजीपुर में तेज हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान





गाजीपुर। गाजीपुर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आने के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान ने अब तेज गति पकड़ ली है। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने नगर मंडल के दो बूथों पर रहकर जहां सदस्यता अभियान चलाया, वहीं भानुप्रताप सिंह ने सैदपुर के जैनपुर, सौना, सिंगारपुर, नेवादा, फरिदहां आदि कई गांवों में जाकर अभियान चलाया और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा भारत भाजपा सरकारों के नेतृत्व में नित प्रगति कर रहा है और देश का सम्मान व आर्थिक विकास दर भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वो अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सदस्यता ग्रहण कराएं। इस दौरान सुभाष चौहान आदि ने भी सदस्यता ग्रहण कराई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : इंटर कॉलेज में मानविकी व विज्ञान वर्ग मान्यता के लिए फर्जी मोहर लगाकर दस्तावेज बनाने और बनवाने वाले दो गिरफ्तार
कासिमाबाद : 25 हजार रूपए का ईनामियां गो-तस्कर व कुख्यात अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार >>