रोहित हत्याकांड में पुलिस को मिली 10वीं सफलता, पहाड़पुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
नंदगंज। बीते 20 जनवरी को शादियाबाद मोड़ पर हुए रोहित सिंह हत्याकांड मामले में नंदगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है। अज्ञात आरोपियों में जांच के बाद सामने आए आरोपियों में से पुलिस ने आरोपी बाबूलाल बिंद पुत्र महेंद्र बिंद निवासी बेलसड़ी थाना करंडा को गिरफ्तार कर लिया। नंदगंज एसओ को सूचना मिली कि आरोपी बाबूलाल पहाड़पुर चौराहे पर किसी साधन के इंतजार में खड़ा है जिसके बाद सुबह 7 बजे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में ये 10वीं गिरफ्तारी है। जिसमें से अब तक पुलिस ने 4 नामजद व 6 अज्ञात के बाद प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज