बिरहा सम्राट हीरालाल यादव को पद्मश्री मिलने पर कलाकार गदगद, पीएम मोदी को ऐसे दिया धन्यवाद





खानपुर। थानाक्षेत्र के बिहारीगंज में रविवार को भोजपुरी लोक कलाकारों की बैठक हुई। इस दौरान शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों बिरहा सम्राट हीरालाल यादव को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। लोकगायक विनोद सिंह ने कहा कि बिरहा के भीष्म पितामह हीरालाल यादव को मिला यह पुरस्कार पूरे भोजपुरी जगत के कलाकारों का सम्मान है। अभी कुछ महीने पहले ही योगी सरकार ने उन्हें पेंशन देकर उनका सम्मान बढ़ाया था और अब मोदी सरकार ने उन्हें पद्मश्री देकर यदुवंशी गायकों का गौरव बढ़ा दिया है। कहा कि अपने होश में पहली बार हमने देश के ये बड़े व प्रमुख सम्मान किसी आम लोगों को मिलते देखा। कहा कि राष्ट्रपति भवन के गलियारों में नंगे पैर अथवा हवाई चप्पल पहने हुए लेकिन वास्तविक मायनों में अतिविशिष्ट लोगों को पुरस्कार पाता देख सिर्फ हमें नहीं बल्कि पूरे भारत को बेहतर महसूस हुआ। कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़े वर्ग के लोग ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा काम करते हैं बल्कि जमीन से जुड़े लोग भी ऐसे काम करते हैं लेकिन अब तक की सरकारों ने सिर्फ उन्हें ही सम्मानित करने का काम किया जो पहले से ही सम्मानित होते थे। पहली बार किसी सरकार ने गरीब तबकों का भी ख्याल किया। इन पुरस्कारों के लिए उन्होंने पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया। इस मौके पर बिरहा गायक केशव यादव, लालचंद पांडेय, लेखक विजय यादव, रामजी राम, कमलेश यादव, पिंटू यादव, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर पुलिस का गुडवर्क, शत प्रतिशत बरामदगी समेत दो चोर गिरफ्तार
बिरनो : मिशनरियों द्वारा अब भी कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, रूपए का लालच देकर धर्मसभा करते संचालक को क्षत्रिय महासभा ने कराया गिरफ्तार >>