भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव के फुफेरे चाचा की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत, पूर्व विधायक सुभाष पासी ने विमान से भिजवाया शव





सैदपुर। विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता सुभाष पासी ने एक बार फिर से विमान से एक शव अपने विधानसभा क्षेत्र में भिजवाया है। ये शव भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के फुफुरे चाचा का है। मुंबई में उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद शव को उनके गृहक्षेत्र लाना था। आमतौर को शवों को गैर राज्यों से बजरिए विमान लाने में काफी समस्या होती है। बाहर से लगायत हवाई अड्डे तक नियमों का जंजाल होने के चलते काफी संख्या में पूर्वांचलवासियों के शव का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया जाता है। जिसके चलते उनके परिजन अपने बच्चों को आखिरी बार देख तक नहीं पाते। लेकिन पूर्व विधायक द्वारा शवों को अपने खर्च पर लंबे अरसे से भिजवाया जा रहा है। जिसके चलते वो शवों को भेज देते हैं। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव के फुफेरे भाई लगने वाले महज 24 साल के प्रदीप यादव पुत्र प्रताप यादव सूर्यकुमार यादव के सिधौना स्थित घर पर रहे हैं। इसके बाद वो मुंबई के वसई में ही रहते थे। उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके बाद उनके शव को पैतृक क्षेत्र लाया जाना था। इस बात की सूचना पूर्व विधायक सुभाष पासी को मिली तो उन्होंने शव को भेजने का फौरन इंतजाम किया और सारी प्रक्रियाएं पूरी करके उन्होंने शव को बाबतपुर एयरपोर्ट भेजा। वहां से एंबुलेंस से शव को सिधौना लाया गया। शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूर्यकुमार यादव के चाचा ने बताया कि प्रताप सूर्या के रिश्ते में चाचा लगते थे। उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पूर्व विधायक सुभाष पासी ने कहा कि कोई भी पूर्वांचलवासी हो, उनके लिए वो सिर्फ मुंबई ही नहीं, पूरे भारत में हमेशा तैयार रहेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, सांसद अफजाल अंसारी हुए रवाना
छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक सैदपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनी रंगों की होली, कपड़े भी फ़टे >>