छिटपुट घटनाओं के बीच सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक सैदपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनी रंगों की होली, कपड़े भी फ़टे





सैदपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंग-पर्व होली आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिसमे कपड़ाफाड़ होली भी शामिल रही। सुबह से शुरू हुई रंगों वाली होली करीब 4 बजे तक चली। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया। दिन में टोलियों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। कई जगहों पर जमकर कपड़ाफाड़ होली भी हुई। छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।क्षेत्र में सुबह से ही रंग खेलने का सिलसिला चालू हुआ जो शाम 4 बजे तक जारी रहा। लोगों ने टोलियों में निकल कर मोहल्ले-मोहल्ले जाकर एक दूसरे को रंग लगाया। कुछ लोग अबीर लगाकर ही गले मिल कर पर्व की बधाई दे रहे थे। महिलाओं ने लोगों के घरों में जाकर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने सुबह से ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। पिचकारी व गुब्बारों में रंग भर कर गुजरने वालों को भिगोते रहे। इस बार अनोखा ये रहा कि अधिकांश संख्या में लोग अबीर गुलाल से होली खेलते दिख रहे थे। वहीं होली पर आदर्श आचार संहिता व रमजान होने के कारण पुलिस अलर्ट थी। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार व पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे। शाम को लोग नए कपड़े पहनकर निकले और एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाईयां दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव के फुफेरे चाचा की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत, पूर्व विधायक सुभाष पासी ने विमान से भिजवाया शव
सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी व रीना सुभाष पासी ने होली पर मुंबई में की आर्थिक कमजोर लोगों की मदद, दिया सहयोग >>