सैदपुर : नमामि गंगे प्रकल्प के मंडल अध्यक्ष बने अभिषेक





सैदपुर। नगर स्थित मुख्य बाजार निवासी भाजपा आईटी विभाग के अभिषेक जायसवाल को नमामि गंगे प्रकल्प की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक डा. हेमंत गुप्ता व काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय वर्मा द्वारा उन्हें नमामि गंगे प्रकल्प में सैदपुर का मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस बाबत प्रकल्प के जिला संयोजक सुशील उपाध्याय ने पत्र लिखकर जानकारी दी। वहीं क्षेत्र में जानकारी मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें बधाईयां दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आचार संहिता लगने के बाद गाजीपुर में होगी सपा बसपा की पहली संयुक्त बैठक, इनका पहुंचना है जरूरी
जितेंद्र नाथ के सदस्य बनने पर भाजपा कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत >>