16.14 लाख के दो अन्य विकास कार्यों को चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने किया जनता को समर्पित





गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नगर के विकास के क्रम में रविवार को 16.14 लाख के दो विकास कार्यो का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 24 में रमेश सिंह के मकान से कमलनारायण के मकान से होते बहादुर जायसवाल के मकान तक 8.10 लाख की लागत से ढक्कनयुक्त नाली व इंटरलॉकिंग तथा महाजन टोली वार्ड में गुरुद्वारा गली में मुख्य सड़क होते मंदिर तक 8.4 लाख की लागत से सीसी रोड व ढक्कनयुक्त नाली के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि गाजीपुर नगर का निरन्तर विकास हो रहा है। विकास कार्यों में तेजी लाते कल केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा लगभग 9 करोड़ की लागत से 84 विकास कार्य तथा इतनी ही राशि से नगर के प्रमुख 6 गंगा घाटों के सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया। इन कार्यो के पूर्ण होते ही नगर के लगभग सभी हिस्सों में काफी हद तक संबंधित समस्याएं कम हो जाएंगी। वार्ड 24 के सभासद गोपाल वर्मा ने नपा अध्यक्ष का धन्यवाद करते कहा कि वार्ड के समुचित विकास में नपा अध्यक्ष का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आगे भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे। महाजनटोली के सभासद संजय कटियार ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। बताया कि इसी मार्ग पर चैयरमैन श्रीमति अग्रवाल का भी मकान है और उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण के दौरान बेहद अनुकरणीय करते हुए उसे चौड़ा बनाने के बीच आ रहे अपने मकान के चबूतरे तो तोड़वा दिया। अब इस सड़क से चार पहिया वाहनों का आवागमन भी आसानी से हो रहा है। इसके पूर्व नपा अध्यक्ष ने विधिवत पूजन अर्चन कर शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर सभासद हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, अजय गुप्ता, भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, विजय ओझा, वृंदा सिंह, रामजश सिंह, हरिकेश गुप्ता, रमेश सिंह, तारकेश्वर जायसवाल, संतोष चौधरी, प्रमोद गुप्ता, संदीप शाह, सन्नी गुप्ता, प्रशांत राय, चंदन कुमार आदि मौजूद थे। संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सोनू ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 7 चरण के साथ 2019 की बजी रणभेरी, चुनाव की तारीखों के साथ जानें कितने चरण में होगा किस राज्य का चुनाव
भट्ठे पर अवैध शराब बनाते 3 गिरफ्तार, दो भागने में सफल >>