‘सम्पूर्ण मानवता को एक सूत्र में पिरो रहा निरंकारी मिशन’





बहरियाबाद। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को साप्ताहिक सत्संग में गाजीपुर सेवादल क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक नंदू राम ने कहा कि गुरु की कृपा से मिले मंत्र के द्वारा निरंकार परमात्मा का सुमिरन करने से जीवन में आने वाली सारी समस्याओं का सामना करने की शक्ति की प्राप्ति होती है। परिणामस्वरूप समस्याओं का समाधान ही नहीं होता बल्कि जीवन के चरम लक्ष्य की प्राप्ति भी सम्भव हो जाती है। कहा कि निरंकारी मिशन ब्रह्म ज्ञान के द्वारा सम्पूर्ण मानव परिवार को एकता के सूत्र में आबद्ध कर एक मानवता का गुलदस्ता सजाने का प्रयास कर रहा है। इसके पूर्व सत्संग का शुभारम्भ “सम्पूर्ण अवतार वाणी“ एवं “सम्पूर्ण हरदेव वाणी“ के काव्य पाठ से हुआ। इस मौके पर ब्रांच प्रमुख अमित सहाय, गुजरात के ब्रांच के प्रमुख वीरेन्द्र चौहान, श्याम लाल गुप्ता, जयराम सिंह, डॉ प्रेम सहाय, डॉ बाबूलाल, डॉ केके सिंह, दिलीप गुप्ता, कैलाश गुप्ता, वंदना गुप्ता, शिवकुमार, संजय शर्मा, मनोज कन्नौजिया, बबिता, अनीता, कालिका प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन घूरन प्रसाद ने किया। सत्संग के पश्चात भक्तों ने सत्संग भवन परिसर में एक दर्जन अशोक के पौधों को भी रोपा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने किया सैनिक सम्मान अभियान का समापन, कहा मोदी का कायल हुआ वैश्विक नेतृत्व
48 घंटों से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, अंधेरे में हैं ग्रामीण >>