सैदपुर में मनी जनसंघ के अध्यक्ष की पुण्यतिथि





सैदपुर। जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को नगर में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इसी क्रम में नगर के तहसील मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। आईटी विभाग के संयोजक अनुराग जायसवाल ने कहा कि पंडित जी ने पार्टी व जनहित के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर राधेश्याम मोदनवाल, सुधीर पाटिल, शैलेश सिंह, एडवोकेट मनीष तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, गणपत वर्मा, अनिकेत वर्मा, सोनू पंडित आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रिकार्ड 9 महीने में बनकर तैयार हुआ टाटा कैंसर अस्पताल, 19 को पीएम करेंगे देश को समर्पित लेकिन इलाज हुआ शुरू
40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर का भी रहा जलवा >>