अखिलेश यादव का निर्देश, घर घर जाकर भाजपा के झूठ के बारे में लोगों को बताएं सपा कार्यकर्ता - सुभाष पासी





सैदपुर। लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए सपा द्वारा निकाली गई सामाजिक न्याय पदयात्रा (वीपी मंडल) गुरूवार की रात सैदपुर सपा कार्यालय पर विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। इस दौरान विधायक सुभाष पासी व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। इसके पश्चात विधायक व पूर्व सांसद यात्रा केस साथ पैदल ही रवाना हो गए और उन्हें वाराणसी की सीमा में राजवाड़ी पुल तक पहुंचाया। इसके पूर्व यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर ही विश्राम के पश्चात सुबह अल्पाहार लिया और यात्रा के लिए रवाना हुए। विधायक सुभाष पासी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का निर्देश है कि कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को सपा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताने के साथ ही भाजपा द्वारा पूरे देश व प्रदेश में फैलाए जा रहे झूठ व भ्रामक वादों से लोगों को सतर्क करें। कहा कि भाजपा का एक भी वादा कभी अपने अंजाम तक नहीं पहुंचा। कहा कि पदयात्रा करके हम लोगों को इसके बारे में बताएंगे। इस मौके पर अजीत यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, मंगल यादव, हुकुम यादव, सैदपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश राम, देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, विस अध्यक्ष कमलेश यादव, आशु दूबे आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अगर आप हैं कुंभ यात्री तो सिर्फ आपके लिए ही जियो लाया है ये फोन, मिलेंगी ये अनोखी सुविधाएं
सदन में प्रस्ताव पास, 33 करोड़ रूपयों से होगा सैदपुर का विकास, 5400 गरीबों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास >>