पट्टिका पहनाकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
खानपुर। भाजपा द्वार चलाए जा रहे कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत भभौरा में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता ओमकार नाथ मिश्र ने भभौरा और भदैला के बूथ प्रमुखों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि बूथ कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के बुनियाद की वो ईंट होते है जिनके सहारे पूरे पार्टी की इमारत बुलंद होती है। कहा कि भाजपा दुनिया की एकमात्र पार्टी है जिसके कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंचे हैं। इस मौके पर सूर्यनाथ यादव, वेदप्रकाश, छांगुर सिंह, विजय यादव, राजकुमार सिंह, चंद्रभान, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज