भाजयुमो चलाएगा पौधरोपण सप्ताह, 2 हजार पौधे रोपने का है लक्ष्य





गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा गाजीपुर के तत्वावधान में रविवार से जनपद के हर मंडल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि रविवार से 5 जुलाई तक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पौधरोपण सप्ताह चलाएंगे। इसका शुभारंभ रविवार दोपहर 3 बजे जनपद स्थित टैगोर पार्क में पौधरोपण कर किया जाएगा। इस सप्ताह में मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद में कुल 2 हजार पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जनपद के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गर्भवतियों की गोदभराई, पोषक आहार संग दी गई जरूरी सलाह
तमंचा सटाकर महिला को दिनदहाड़े लूटने वाले 3 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचे बरामद >>