भाजपा किसान मोर्चा के विजय सम्मेलन में दो मंत्रियों संग प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल





सैदपुर। भाजपा के किसान मोर्चा का विजय संकल्प सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान में किया गया है। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा मौजूद रहेंगे। इस दौरान गुरूवार की शाम को मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जायजा लेकर तैयारियां जांची और जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विद्युत पोल में करंट उतरने से हड़कंप, मुहल्लेवासियों ने किया इंतजाम
अकीदत संग मना काजी बुढ़वा बाबा का सालाना उर्स >>