नंदगंज : तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम





नंदगंज। थानाक्षेत्र के सिरगिथा बाजार में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कुसुम्हीं खुर्द गांव निवासी 65 वर्षीय बालचंद्र की सिरगिथा बाजार में कपड़ा प्रेस करने की दुकान है। वो बीती देर शाम दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय नंदगंज से शादियाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया ने उन्हें रौंद दिया। जिसके बाद उन्हें फौरन जिले के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। इस बाबत सिरगिथा चौकी प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : 25 हजार रूपए का ईनामियां गो-तस्कर व कुख्यात अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार
नंदगंज : लंबे समय से फरार चल रहे 4 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, गए जेल >>