पहला वोट मोदी को दिलाने 7 दिनों तक सभी 7 विधानसभाओं में घूमेगी भाजपा की ये प्रचार वैन





सैदपुर। “पहला वोट-मोदी को“ संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित तहसील मुख्यालय के सामने से जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया। कहा कि ये यात्रा बुधवार से शुरू होकर आगामी 19 फरवरी तक जनपद के सभी 7 विधानसभाओं में लगातार भ्रमण करेगी। बताया कि पूरा अभियान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी की अगुआई में चलेगा। ये प्रचार वैन मतदाताओं के बीच जाकर मोदी जी को वोट करने का संकल्प दिलाएगी। पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि 2019 लोकसभा का चुनाव नजदीक आ चुका है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें। ताकि नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। बताया कि गतिशील गाज़ीपुर वैन में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जी द्वारा गाज़ीपुर में जितने भी विकास कार्य किये गए है उसका पूरा वीडियो इस वैन के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके पूर्व सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेंद्र राय, सौम्य बरनवाल, पूनम मौर्या, सुधीर पाटिल, मीरा श्रीवास्तव, बृजेश जायसवाल, गणपत वर्मा, अंकित वर्मा, पंकज अग्रवाल, संतोष सोनकर, हरिनाथ सोनकर, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सैदपुर नगर के प्रमुख व्यापारियों के घर पहुंचे और ‘मेरा परिवार, भाजपा का परिवार’ के तहत स्टीकर लगाकर समर्पण राशि भी लिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष शीला सोनकर, रघुवंश सिंह पप्पू, हरिनाथ सोनकर, बृजेश जायसवाल, अविनाश प्रताप सिंह, पूनम मौर्या, राजेश सोनकर, लालपरिखा पटवा, तेरसू यादव, नरेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शिव मंदिर पर किया गया पौधरोपण
कलयुगी मां बनी नृशंस हत्यारन, अपना पाप छिपाने को नदी में फेंक दिया नवजात >>