अमृत महोत्सव सप्ताह के आखिरी दिन कर्मचारी व अधिकारी संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा





देवकली। आजादी के अमृत महोत्सव के आखिरी दिन संयुक्त रूप से सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को हरी झंडी खण्ड विकास अधिकारी धर्मेम्द्र कुमार मौर्य व एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने दिखाई। यात्रा सरवरनगर, मऊपारा, देवकली बाजार होते हुए पुनः ब्लाक मुख्यालय पहुंची। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल थे जो तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, सच्चिदानंद, राजकुमार, सुभाष पाल, रामआसरे राम, अजीत राम, छोटेलाल, पिन्टू, चन्द्रशेखर, पंकज बिन्द, दिनेश यादव, अनवर खान, शशिकांत भारती, रेखा कश्यप, मोनी कश्यप, अमित वर्मा आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर के मुलायम ने पूरी दुनिया में बढ़ाया गाजीपुर का मान, अंडर-20 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य
समापन दिवस पर बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूल में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम >>