भाजपा सरकार कर रही देश के वीरों को याद, गाजीपुर पहुंची बिरसा मुंडा व महारानी दुर्गावती ग्राम यात्रा





गाजीपुर। काशी प्रांत से निकली बिरसा मुंडा व महारानी दुर्गावती गौरव ग्राम यात्रा शुक्रवार को जनपद के जखनियां बाजार में पहुंची। इस दौरान यात्रा का बाजार में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गोंड एवं एसटी आयोग के सदस्य रामसेवक खरवार ने कहा कि हमारे समाज की रक्षा के लिये बिरसा मुंडा ने लड़ाई लड़ी और हमारी पहचान को बचाये रखा। इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। बताया कि उनकी जन्म शताब्दी वर्ष पर इस यात्रा को आयोजित किया जा रहा है। बताया कि ये सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में जगह जगह कार्यक्रम कर उनके योगदानों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है, हमारे शहीदों, वीरांगनाओं का सम्मान बढ़़ा है। बिरसा मुंडा जी पूंजीवाद के विरोधी थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में अंग्रेज पादरियों के भ्रामक प्रचार, धर्म परिवर्तन एवं अंग्रेजों द्वारा जमीनों को हड़पने के खिलाफ अपने समाज के लोगो को जागरूक किया और लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वहीं महारानी दुर्गावती अपने राज्य गोंडवाना में खुद अपने 3 साल को बेटे को गद्दी पर बिठाकर खुद राज्य की सत्ता संभाली और राज्य को सुविधा संपन्न किया। सात्विक विचारधारा की महारानी ने अपने जनता के लिए इतना ज्यादा कार्य किया कि उनका राजकोष भर गया। इस पर उस वक्त के इस्लामिक शासक आसिफ खां को उनकी ये प्रसिद्धी नहीं पची तो वो महारानी को अपने हरम में लाने के लिये योजना बनाने लगा और उसने महारानी पर हमला कर दिया। लेकिन महारानी के हौसले के आगे उसकी हार हुई। जब महारानी व राज्य के लोग जश्न मना रहे थे तो धोखे से मुगलों ने फिर से बड़ी सेना के साथ उन पर हमला कर दिया। जिसमें महारानी घायल हो गई लेकिन उन्होंने खुद को उनके हाथों सौंपने की बजाय अपने ही हाथों अपने प्राण ले लिए। बताया कि आज भी गोंड समाज उनकी समाधि पर हर वर्ष उत्सव मनाता है। कहा कि अपने देश के पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास के बारे में अगली पीढ़ी जाने इसके लिये भाजपा पूरा इंतजाम कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल जी गोंड, ओमप्रकाश राम, इन्द्रदेव कुशवाहा, अवधेष यति, धीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, उमाशंकर भारद्वाज, शिव सिंह, राहुल चौरसिया, चिन्टू गुप्ता, सुनील सिंह, विक्की गुप्ता, चंदन गोंड़, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन अनुसूचित जनजाति के जिला उपाध्यक्ष संतोष कश्यप ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शोक सभा कर व्यायाम शिक्षक को दी गई श्रद्धांजलि
किशोरी ने ननिहाल में लगाई फांसी >>