उफ्फ! महज इतनी सी बात पर महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ पी लिया कीटनाशक, सभी ने तोड़ा दम





सोनभद्र। सास से विवाद के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। घटना की जानकारी होने पर लोग सबको लेकर अस्पताल भागे, लेकिन डॉक्टरों ने एक-एक कर सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो सास व बहू के बीच बच्चों को गुब्बारा दिलाने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव की रहने वाली निर्मला (30) का पति मनोज मुंबई में रहता है। बुधवार दोपहर सास से झगड़े के बाद निर्मला ने अपने तीन बच्चों, आंचल (5 वर्ष), आदित्य (4 वर्ष), आकांक्षा (2 वर्ष) को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। थोड़ी देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। यह देख पड़ोसी में जुट गए। सभी चारों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। लेकिन गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने से पहले ही सभी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा ने बताया पति मनोज को घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< चंदौली : 4 दोस्तों की मौत का राज कुत्ते ने अपनी जान देकर खोला
महिला पर लगाया चोरी का आरोप फिर उसी के साथ खींची सेल्फी >>