प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री करेंगे जनपद में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत, टोल फ्री नंबर पर करना होगा फोन





गाजीपुर। भाजपा शनिवार को सुबह 11 बजे नगर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस से पूरे जनपद में एक साथ सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी। शुक्रवार को सदर के पश्चिमी मंडल की बैठक में जानकारी देते हुए अध्यक्ष मनोज बिंद ने जानकारी दी। बताया कि अभियान के शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक को 50 प्राथमिक सदस्य बनाने जरूरी है। बताया कि प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए आवेदक द्वारा 8980808080 नंबर पर फोन करना होगा। बताया कि संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सक्रिय सदस्य बनना आवश्यक है। कहा कि आज कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी व सबसे मजबूत पार्टी बना दिया है। कहा कि इस अभियान के माध्यम से एक बार फिर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व न्यूनतम 20 प्रतिशत नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर लोहा मनवाएगा। बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर पार्टी द्वारा मंडल व सेक्टरों के भौतिक संरचना में भी परिवर्तन किया जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुद्रा पांडेय, अखिलेश सिह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, रविन्द्र जायसवाल, रंजीत कुमार, गिरजा शंकर गुप्ता, जितेन्द्रनाथ पांडेय, अजीत सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद थे। संचालन गोपाल राय ने किया। इसी क्रम में मरदह के उत्तरी मंडल की बैठक तपेश्वरी इंटर कालेज में हुई। इस मौके पर अभियान प्रमुख प्रवीण सिंह, जितेंद्र नाथ पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धंनजय चौबे, पवन पंडित, शशिप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, रामअवध सिंह, श्रीकांत सिंह, रामाशीष गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुरूआ हवा ने बढ़ाया आम आदमी का जायका, सस्ती हुई सब्जियों से जेब के साथ जीभ को मिली भारी राहत
एमएलसी संग सैदपुर के प्रमुख व्यवसायियों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, बच्चों को पुचकारा >>