जखनियां : 14 से 19 अक्टूबर तक स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं में निःशुल्क वितरित की जाएगी उपाधि





जखनियां। क्षेत्र के भुड़कुड़ा स्थित पीजी कॉलेज में 2014 से 2023 तक के बीच यहां स्नातक व परास्नातक में नामांकित उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उपाधि प्रमाण पत्र उपलब्ध हो गए हैं। जानकारी देते हुए प्राचार्य बृजेश जायसवाल ने कहा कि जिन्होंने अभी तक अपने उपाधि प्रमाण पत्र को महाविद्यालय से प्राप्त नहीं किया है, वो अपने अंकपत्र के मूल प्रमाणपत्र की छायाप्रति लाकर 14 से 19 अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस में उपाधि निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। समय पर न प्राप्त करने की जिम्मेदारी महाविद्यालय की नहीं होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक बने अशोक गुप्ता, कैलाश बने अध्यक्ष, शुरू हुआ पंडाल निर्माण कार्य
जखनियां : तीसरे दिन भी तहसील में जारी रहा भाकपा का धरना, शासन व प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप >>